नादानी : सैनिटाइजर पीने से दस लोगों की मौत, गैर प्रदेश का वाकया

0
1374

बक्सर खबर। देश में ऐसे लोग भी हैं। जो शराब की लत पूरी करने के लिए सैनिटाइजर पीने का जोखिम उठा रहे हैं। ऐसा करने वाले दस लोगों की मौत हो चुकी है। यह खबर 31 जुलाई को आंध्र प्रदेश से आई है। वहां प्रकाशम जिले के कुरिचेडु गांव में हैंड सैनिटाइजर को कुछ लोग सॉफ्ट ड्रिंक में मिलाकर पी रहे थे। यह क्रम सप्ताह भर से च्यादा चला। फिर उन सभी का स्वास्थ्य खराब हुआ।

उपचार की कोशिश हुई लेकिन दस लोगों की मौत हो गई। वहां के एसपी सिद्धार्थ कौशल ने मीडिया के पूछने पर बताया कि पिछले कुछ दिनों से यह सभी सॉफ्ट ड्रिंक में मिलाकर हैंड सैनिटाइजर पी रहे थे। जिसकी वजह से ऐसा हुआ है। इसकी जांच हो रही है। खबर को यहां प्रकाशित करने का तात्पर्य यह है कि इस तरह की भूल दूसरे न करें। नहीं तो जीवन खतरे में पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here