कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च

0
183

-लगाया लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप
बक्सर खबर। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। मोदी सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। इसका विरोध करते हुए पार्टी नेताओं ने कमलदह सरोवर से लेकर समाहरणालय तक प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जय भारत सत्याग्रह के तहत मोदी सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ आज का प्रदर्शन था। पार्टी के नेता पूरे जोश में थे और उन्होंने समाहरणालय के गेट पर बैठकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान इन लोगों ने महंगाई बेरोजगारी, निजी करड़, किसानों की दयनीय स्थिति, मनरेगा, शिक्षा, चिकित्सा छोटे व्यापारियों की पेट पर लात मारने जैसे आरोप भी लगाए। पार्टी के नेता जोर-जोर से नारे लगा रहे थे। अडानी की सरकार नहीं चलेगी। जेपीसी का गठन की मांग को लेकर राहुल गांधी के सदस्यता रद्द करने और सरकारी आवास के खाली कराने का आरोप भी लगाया। वहीं जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने अपने संदेश में कहा कि इस देश में जब तक कांग्रेस का एक भी सिपाही रहेगा तो इस देश की लोकतंत्र की हत्या नहीं होने दी जाएगी।

मोदी सरकार के खिलाफ में जो भी आवाज उठाता है उसे दबा दिया जाता है। प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, डॉ उमा शंकर पांडे, विनय सिंह, धनजी पांडे, अनुराग राज त्रिवेदी, प्रभात कुमार, करुणा निधि दुबे, कमल पाठक, भरत यादव, अजय ओझा, दयाशंकर सिंह, पंकज उपाध्याय, विशाल खरवार, मणि शंकर पांडे, भोला ओझा, प्रभु दत्त ओझा, रामस्वरूप अग्रवाल, पप्पू दुबे, रामाकांत चौबे, ईशान त्रिवेदी, गुप्तेश्वर चौबे, सुरेश जायसवाल, अभिमन्यु मिश्रा, पिंटू ठाकुर आदि अनेक लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here