‌‌‌पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के खिलाफ बक्सर में दायर हुआ मुकदमा

0
786

-अधिवक्ताओं ने कहा उनके खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई
बक्सर खबर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ शुक्रवार को बक्सर में परिवाद दायर हुआ। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में अधिवक्ता सरोज उपाध्याय ने यह परिवाद दायर कराया। जिसके शिकायतकर्ता राहुल उपाध्याय है। जो नगर के सोहनी पट्टी के रहने वाले हैं। शिकायती अर्जी में कहा गया है। सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जीतन राम माझी ने ब्राह्मण जाति व हिन्दू धर्म के आराध्य देव श्री राम के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया।

इतना ही नहीं वे लगातार अपनी बात पर बने रहने की बात कह रहे हैं। उनके इस कृत्य से सामाजिक सौहार्द खराब हो रहा है। साथ ही हमारी धार्मिक भावना आहत हुई है। उनके खिलाफ धारा 153 ए, 295 ए, 298 व 504 के तहत आरोप लगाए गए हैं। शुक्रवार को पीसी कर इन अधिवक्ताओं ने मीडिया को इस बारे में बताया। साथ ही न्यायालय से कहा कि ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। जिससे ऐसी हिमाकत करने वाले सीख लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here