‌‌‌ छठ का त्योहार जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

0
362

बक्सर खबर। गंगा तट पर स्थित बक्सर शहर और यहां की छठ पूजा। पूरे बिहार में अपना अलग स्थान रखती है। चार दिनों का यह त्योहार सोमवार की सुबह उदयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे व्रतियों के साथ सर पर दौरा लेकर चलते दिखे। डीएम-एसपी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी सुबह-शाम सतर्कता बरतते दिखे।

गंगा में सुरक्षा के बाड़ लगाने से लेकर गोताखोर तक तैनात किए गए थे। शहर के कुल 16 घाटों पर प्रशासन ने अपने स्तर से प्रकाश व साज-सजावट का कार्य किया था। यह त्योहार सोमवार को उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कहीं से भी किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी उत्साह के साथ यह त्योहार संपन्न होने की सूचना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here