दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबे चार किशोर, तीन की मौत

0
7765

– मुफस्सिल थाना के कृतपुरा घाट का वाकया, एक खतरे से बाहर
बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना के कृतपुरा गंगा घाट पर शुक्रवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। गंगा स्नान कर रहे चार किशोर पानी में डूब गए। पास में ही परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से सबको को बाहर निकाला। सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां तीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक किशोर खतरे से बाहर है। इस घटना के कारण मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पूरा अस्पताल परिसर लोगों से भर गया। महिलाएं और पुरुष का क्रंदन अस्पताल की दीवारों को दहला रहा था।

मरने वालो में  संजय मिश्रा के एकलौता पुत्र सत्यम मिश्रा(14 )  ग्राम लक्ष्मीपुर थाना मुफस्सिल, भांजा विकास मिश्रा (18) पिता बबलू मिश्रा उर्फ मनोज मिश्रा, ग्राम +थाना डुमरांव , भांजा प्रियांशु मिश्रा (10 ) पिता धनन्जय मिश्रा मुगलसराय, चुप्पेपुर शामिल है। जबकि धनंजय मिश्रा कादूसरा पुत्र प्रिंस (15) खतरे से बाहर है।

सदर अस्पताल में रोती बिलखती महिलाएं

मौके पर मौजूद लोगों ने पूछने पर बताया कि लक्ष्मीपुर के रहने वाले संजय मिश्रा की मां का शुक्रवार को दशम कर्म था। परिवार के लोग मुंडन के लिए लिए कृतपुरा गंगा घाट आए थे। जहा मुंडन के बाद बच्चे स्नान करने चले गए थे। उसी वक्त दुखद हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा, मुफस्सिल के थानाध्यक्ष राहुल कुमार मौके पर पहुंच गए। लेकिन होनी अपना खेल कर चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here