उर्दू के प्रसार के लिए कार्यशाला और मुशायरे का आयोजन

0
86

बक्सर खबर : राज्य सरकार ने उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए पहल शुरु की है। इसके तहत नगर भवन में इस माह की 17 तारीख को कार्यशाला का आयोजन होगा। जिलाधिकारी ने इसका आदेश अनुमंडल पदाधिकारी गौतम कुमार को दिया है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार के अनुसार उर्दू प्रदेश की दूसरी राजभाषा है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए कार्य होना चाहिए। सरकार ने इसके लिए कुछ आवंटन भी उपलब्ध कराया है। यह राशि कार्यशाला और मुशायरे पर खर्च होगी। साथ ही लेख अथवा स्मारिका प्रकाशन की व्यवस्था भी है।

जिसके लिए प्रोत्साहन स्वरुप छोटी राशि उपलब्ध है। प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को बैठक में इसकी चर्चा की। मदरसे और सामाजिक सरोकार रखने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया। उनकी राय ली गई और इस कार्यशाला का लाभ युवाओं को मिले। इस पर विशेष ध्यान रखने की बात कही गई। सूचना के अनुसार कार्यशाला और मुशायरे के लिए 75 हजार एवं प्रकाशन के लिए 10 हजार रुपये की राशि राज्य सरकार ने भेजी है। यह राशि अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को सौंपी जा रही है। वे अपने स्तर से कार्यक्रम के सफल आयोजन का इंतजाम करेंगे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here