कार ने मारी तीन को टक्कर, युवक की मौत

0
1316

-चौसा-रामपुर रोड पर बनारपुर के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। चौसा गोला मंडी से खरीदारी कर घर लौट रहे तीन लोगों को कार ने सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना शनिवार शाम सात बजे के लगभग चौसा-रामपुर मार्ग पर बनारपुर अंधा मोड के समीप हुई। घायल मुसाफिर धोबी (70), छोटे लाल राम (18) पुत्र नंदलाल राम, पंकज राम (18) पुत्र विनोद राम को चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। सभी ग्राम बनारपुर , थाना मुफस्सिल के रहने वाले हैं।

दुर्घटना का कारण बनी कार

वहां से गंभीर हालत देखते हुए तीनों को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां छोटेलाल राम ने दम तोड़ दिया। वृद्ध मुसाफिर का पैर टूट गया है। ऐसा चिकित्सकों ने बताया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक एक साइकिल पर थे। वृद्ध व्यक्ति भी दूसरी साइकिल पर था। जिस कार ने उन्हें टक्कर मारी। वह सड़क के किनारे पलट गई है। चालक को भी चोटें आई थीं। लेकिन, वह मौके से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गाड़ी भी बनारपुर गांव की है। ऐसा बताया जा रहा है। वाहन को जब्त कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here