‌‌‌धन्य-धन्य है बक्सर के समाजसेवी व व्यवसायी

0
599

-ग्याहर वर्ष से लगातार कर रहे हैं व्रतियों के मध्य पूजा सामग्री का वितरण
बक्सर खबर। छठ पूजा के दौरान बक्सर में लोगों का उत्साह देखते बनता है। जिन युवाओं को लोग नकारा कहते हैं। वे सड़कों को धो कर चकाचक कर देते हैं। दुर्गा पूजा के त्योहार की तरह सभी सड़कों को लाइट से सजा देते हैं। इसके लिए शहर के व्यवसायी भी धन्यवाद के पात्र हैं। जो अपनी क्षमता के अनुरुप युवाओं को सहयोग देते हैं।

इसके अलावा कुछ सामाजिक लोग ऐसे हैं। जिन्होंने श्री छठ पूजा समिति बक्सर के नाम से एक संस्था बना रखी है। जो पिछले ग्याहर वर्ष से शहर के पुराना चौक के पास पूजा सामग्री का वितरण करती चली आ रही है। इस वर्ष यहां लगभग आठ सौ महिला व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया। यह तस्वीरें मंगलवार की हैं।

कतार में पूजा सामग्री के लिए खड़ी महिलाएं

यहां स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, रोटरी के सदस्य दीपक अग्रवाल, प्रदीप पहवा, गुप्तेश्वर जायसवाल, गुप्तेश्वर केशरी समेत अनेक लोग दिखे। इसके अलावा महिलाएं भी पूजा सामग्री का वितरण करती दिखी। जिसमें सूप, फल, अगरबत्ती, ईख आदि का वितरण हो रहा था। इस नेक कार्य से एक लाभ होता है। वैसे लोग भी छठ व्रत कर पाते हैं। जिनके पास आस्था तो हैं लेकिन, आर्थिक संपन्नता पूजा में बाधा बनती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here