बक्सर : तंबाकू का सेवन करने वाले हुए कम, जाम छलकाने वालों में हुआ इजाफा

0
220

– नेशनल हेल्थ सर्वे के अनुसार 11. 4 प्रतिशत लोग कर रहे शराब का सेवन
बक्सर खबर। बिहार में शराब बंदी लागू हुए छह वर्ष पूरे हो चुके हैं। शासन-प्रशासन प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन, पिछले तीन वर्ष में यहां शराबियों की संख्या में इजाफा देखा गया है। जबकि तंबाकू सेवन करने वालों की संख्या में कमी आई है। इसका खुलासा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-21 की रिपोर्ट में हुआ है। उसके अनुसार शराबबंदी के बाद भी 11.4 प्रतिशत लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। जबकि तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या 42.2 है।

दर्जनों लोगों की हो चुकी है जहरीली शराब से मौत
बक्सर खबर। इस वर्ष 2022 के दौरान जिले में दर्जन भर लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो चुकी है। मुरार थाना के अमसारी गांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। आंनद सिंह (45), शिव मोहन यादव (52), जितेंद्र सिंह ऊर्फ मिंकू (35), और भीरूग सिंह (50) व सुकु मुसहर (60) की मौत हो गई। इसके कुछ दिन बाद राजपुर थाना के ददुरा गांव में तीन लोगों मौत हुई। हालांकि इसको पुलिस ने टालते हुए कहा मौत कैमूर जिले में हुई थी। वे लोग वहीं के रहने वाले थे। हालांकि राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम ने विधानसभा में यह मामला उठाते हुए पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस आज भी दावा करती है। कोई भी शराब का सेवन करने वालों की सूचना दे सकता है। पुलिस उसकी जानकारी गुप्त रखते हुए कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here