बक्सर से लोकसभा का आगाज करेगी डीएसएस, तेज प्रताप रहेंगे मौजूद

0
687

बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव का आगाज बक्सर से होगा। धर्म निरपेक्ष सेवक संघ अर्थात डीएसएस द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 29 अक्टूबर को किला मैदान में संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। जिसमें शाहाबाद के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विमलेश यादव के नेतृत्व में तैयारी चल रही है। नया बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को बैठक बुलाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तुषार विजेता व संचालन विवेक केशरी प्रदेश प्रवक्ता ने किया।

विमलेश ने कहा संगठन को गांव-गांव और बूथ तक मजबूत करना है। सभी सदस्य इसमें लगन से जुड़ जाए। हमारे संरक्षक व प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव 29 के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। उनके नेतृत्व में हम आगे की रणनीति तय करेंगे। लेकिन, भाजपा और आरएसएस जैसी ताकतों को हमें उखाड़ फेकना है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, मुन्ना यादव, राजेश मिश्रा, दुर्गा यादव, कश्यप यादव, पप्पू कुमार, सरफराज, इन्द्रजीत यादव आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here