अंबेडकर चौक पर हुई दुर्घटना, किशोर की मौत

0
3567

बक्सर खबर। स्टेशन रोड के अंबेडकर चौक पर रात सवा नौ बजे के लगभग दर्दनाक हादसा हुआ। पल्सर बाइक पर सवार दो युवक समाहरणालय की तरफ से आ रहे थे। उनकी बाइक सीधे मूर्ति से जा टकराई। घटना स्थल पर ही एक किशोर लहूलुहान हो गया। दूसरा घायल हुआ। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। मृतक राहुल कुमार पुत्र दारा सिंह इंटर का छात्र था। उसका दूसरा साथी सोलन सिंह (अमोल सिंह) पुत्र अरविंद कुमार अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर हो गया। सूत्रों ने बताया यह दोनों पीसी कालेज के समीप के रहने वाले हैं। पूछने पर नगर कोतवाल ने कहा दोनों के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here