बक्सर के लाल, कबड़्डी में करेंगे धमाल

0
407
बक्सर खबर :जिले के होनहार खिलाडी राजधानी में अपना धमाल दिखाएंगे। इनका चयन राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसमें महिला व पुरूष वर्ग के खिलाडी शामिल हैं। डुमरांव अनुमंडल के रघुनाथपुर खेल मैदान में मंगलवार को चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें पुरूष व महिला वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला कब्बडी संघ के सचिव जयशंकर चैधरी ने इसकी जानकारी दी। उनके अनुसार चयन के लिए जिले के विभिन्न स्थानों से महिला व पुरूष वर्ग के खिलाड़ी रघुनाथपुर खेल के मैदान पहुंचे थे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद ट्रायल के बाद टीम का चयन किया गया।
44 वीं बिहार जूनियर टुर्नामेंट खेलेगें
बक्सर : चयनित खिलाड़ी 29 से 30 अक्टूबर को पटना के अजमल गोला में 44 वीं राज्य जूनियर कबड्डी टुर्नामेंट में भाग लेगें। टीम चयन के दौरान जिला कब्बडी संघ अध्यक्ष शशि कुमार राय, मो: फरीद, चयनकर्ता रंजीत यादव, कमलेश कुमार, संतोष सिंह, अजहर आलम, संदीप कुमार सहित दर्जनों संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।
बालक वर्ग टीम
बक्सर : पुरुष वर्ग के लिए जिनका चयन हुआ है उनमें जावेद अख्तर(कैप्टेन), धीरज कुमार, चंदन कुमार, सूरज कुमार मिश्रा, अमीत ओझा, मोहित कुमार, मनीष कुमार, जयनारायण कुमार, दीपक, विष्णु ओझा, प्रमोद कुमार शामिल हैं। कोच रंजीत लाल एवं मैनेजर मनोज पाल होंगे।
महिला वर्ग
बक्सर : महिला वर्ग में  अंशु कुमारी (कैप्टन ), कनक कुमारी, काजल कुमारी, मनसा कुमारी, रागिनी कुमारी, हेमलता, चांदनी कुमारी, शीतल कुमारी, सुनैना कुमारी, रूचि कुमारी, मौली कुमारी का चयन किया गया। कोच की भूमिका में चंचु कुमारी एवं मैनेजर सुमन कुमारी होंगी. चयन के समय जिला कब्बडी संघ अध्यक्ष शशि कुमार राय,  मो फरीद, चयनकर्ता रंजीत यादव, कमलेश कुमार, संतोष सिंह,अजहर आलम, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here