राजद विधायक की मौत, बक्सर में शोक की लहर

0
2616

बक्सर खबरः राजद विधायक की ब्रेन हैमरेज से पटना में मौत हो गई। उनका इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा था। मुद्रिका सिंह यादव की मौत से पार्टी में शोक की लहर है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को डेगू की शिकायत की बजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत विगड़ती गई। उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया। उसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

जहां से डाक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर किया। परन्तु रक्त अधिक निकलने के कारण डाक्टरों ने उन्हें यात्रा करने पर रोक लगा दी। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। विधायक यादव की मौत से पार्टी में शोक की लहर हैै। ब्रम्हपुर राजद विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने कहा कि यह पार्टी के लिए अपूर्णिय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मुद्रिका सिंह यादव जाहानाबाद के रहने वाले थे। वहां से कई बार विधायक रहे है साथ ही वर्तमान में पार्टी के प्रधान महासचिव थे। पूरे प्रदेश में उनकी एक अलग छवी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here