बक्सर में अपराधियों को शह दे रहा है प्रशासन-अनिल कुमार

0
976
बक्सर खबर : महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। लोग बेमौत मारे जा रहे हैं। हैरत की बात यह कि अपराधियों को स्थानीय प्रशासन पनाह दे रहा है। ये बातें जनतांत्रिक पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने आज बक्सर में कहीं। वे जिले के बगेन थाना क्षेत्र के एकरासी गांव पहुंचे थे, जहां पिछले दिनों होली की सुबह मांस को लेकर हुए विवाद में राजेन्द्र चौधरी के पुत्र रणजीत चौधरी की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उन्‍होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया। साथ ही उन्होंने हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि बिहार में आज कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे कहीं भी, कभी भी, किसी की भी हत्या कर दे रहे हैं। ताज्जुब है कि हर रोज लहुलुहान होते बिहार में मुख्‍यमंत्री जी कहते हैं सुशासन का राज है। उन्‍होंने कहा कि सुशील मोदी जंगल राज कहते नहीं थकते थे, जब आज सत्ता में हैं तो आम जनता पर अपराधियों का कहर भी उन्‍हें मंगल लगता है।

अनिल कुमार ने शराबबंदी, दहेजबंदी और बालू बंदी पर भी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि राज्य में शराब बंदी हुई। मगर शराब बंद नहीं हुआ, उल्टे उसकी कीमत कई गुना बढ़ गई।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here