घर से आठ वर्षीय बालक गायब

0
767
बक्सर खबर : सिमरी के सहियार से आठ वर्षीय मासूम गायब है। जिसको लेकर परिजनों ने एफआइआर दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया मासूम जय प्रकाश कुमार (8) पिता -शिवनारायण शर्मा गांव लोकपुर थाना नवानगर का रहने वाला है।
लड़का सिमरी थाना के सहियार गांव में अपने मौसा राजकुमार शर्मा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। अचानक एक सप्ताह पूर्व गायब हो गया। जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की परन्तु नहीं मिला। पुलिस ने भी परिस्थिति का आकलन कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here