भाजयुमों ने राहुल गांधी और अल्पेश ठाकोर का पुतला फूंका

0
182

बक्सर खबर। गुजारत में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर हमला हुआ। इसके लिए कोई और नहीं कांग्रेस जिम्मेवार है। यह सच्चाई दुनिया के सामने आ चुकी है। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा इसका हवाला देते हुए गुरुवार को भगत सिंह चौक पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अल्पेश ठाकोर का पुतला दहन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा मोर्चा के बिहार उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश में जातिवाद, क्षेत्रवाद, धर्म की राजनीति कर देश को तोडऩे का काम किया है। जो घटना गुजरात में घटी है यह उसी का उदाहरण है। हम इसकी तीव्र भत्र्सना करते हैं।

देश सबका है और हरेक भारतीय का हक है कि वो देश के किसी भी राज्य में रह सकता है। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो नीकु तिवारी ने किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियरंजन चौबे, कमल क्लब संयोजक विमल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय, मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे, यूसुफ अख्तर, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, नगर महामंत्री कमलेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह, चेनारी विधानसभा प्रभारी विकाश पाण्डेय, अरविंद ओझा, शिवम पाण्डेय, महाराजा तुरहा, जुगनू दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here