दीवारों में बने तहखानों से निकली भारी मात्रा में शराब, एक गिरफ्तार 

0
940

अवैध शराब दुकान का भंडाफोड़, 104 लीटर विदेशी और 36 लीटर देसी शराब जब्त                                        बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव में चल रही अवैध शराब की अघोषित दुकान पर शुक्रवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। सूचना के आधार पर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की 104.25 लीटर विदेशी शराब और 36 लीटर देसी शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर 140.25 लीटर शराब जब्त की गई है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय विनोद प्रसाद के रूप में हुई है, जो नोनियापुरा गांव के वार्ड संख्या 10 का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी का घर गांव के हनुमान मंदिर के समीप स्थित है, जहां वह पिछले कई महीनों से घर के अंदर ही अवैध शराब का धंधा चला रहा था। उत्पाद विभाग की टीम ने बताया कि आरोपी ने शराब छुपाने के लिए घर की दीवारों में छोटे-छोटे तहखाने बना रखे थे। काफी मशक्कत और गहन छानबीन के बाद इन तहखानों से शराब बरामद की गई। फिलहाल उत्पाद विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here