बंटी शाही रालोसपा से डुमरांव विस के लिए लड़ेंगे चुनाव

1
662

– भाजपा के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष थे अरविंद प्रताप
बक्सर : चुनावी दंगल की तैयारियां अब तेज हो चुकी हैं। सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ नामांकन की तैयारियों में जुट चुके हैं। इस क्रम में अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही रालोसपा से डुमरांव विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे। आगामी आठ अक्टूबर को वह नामांकन करेंगे। फिलहाल अरविंद प्रताप शाही चुनावी प्रचार प्रसार में लगे हुए है। बताते चलें कि अरविंद प्रताप शाही इससे पूर्व भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहने के साथ साथ चौगाईं से जिला पार्षद सदस्य भी है।

लेकिन, रालोसपा के टिकट मिलने के बाद उन्होंने डुमरांव विधानसभा सीट से लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। जानकारों का कहना है कि इस बार राष्ट्रीय दलों के लिए चुनावी दंगल आसान नहीं होंगा। क्योंकि, जो पहले उनके लिए वोटरों को रिझाते थे, अब वो ही उनके सामने चुनौती बनेंगे। आठ को बंटी शाही नामांकन करेंगे। पार्टी की सदस्यता राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के समक्ष ली।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here