शंभू यादव ग्यारह बजे करेंगे नमांकन बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का लिया आर्शीवाद

0
892

– राजद की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दिखाई हरी झंडी

बक्सर खबर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जिले के सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस क्रम में ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से शंभूनाथ यादव को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है। राजद की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शंभूनाथ यादव के नाम पर हरी झंडी दिखा दी है। पार्टी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शंभूनाथ यादव आज नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे।

नमांकन से पूर्व बाब ब्रह्मेश्वर नाथ का आर्शीवाद लेते विधायक

विधायक शम्भूनाथ नाथ यादव ने कहा कि वह इस बार भी ब्रह्मपुर विधानसभा की जनता का भरोसा टूटने नहीं देंगे। उन्होंने दावा की यदि बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की कृपा व जनता का सहयोग मिला, तो इस बार भी वह भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। नामांकन करने के पूर्व शंभूनाथ यादव ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे और फिर नामांकन के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here