‌‌‌ राजद उम्मीदवार के नामांकन रैली में शामिल होंगे तेजस्वी व मुकेश सहनी

0
470

-किला मैदान में आयोजित किया गया है कार्यक्रम, दोपहर में होगी सभा
बक्सर खबर। राजद के उम्मीदवार सुधाकर सिंह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। किला मैदान में उनका कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसका समय दिन के ग्यारह तय किया गया है। सूचना के अनुसार किला मैदान की सभा में राजद के नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।

उनकी यह यात्रा हेलीकॉप्टर से तय है। संभवत: दोपहर बारह बजे के आस-पास वे आएंगे। उनके साथ वीआईपी पार्टी के मुकेश साहनी और कांग्रेस के नेता मोहन प्रकाश उपस्थित रहेंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसके अलावा इंडी एलाइंस के अनेक नेता व कार्यकर्ता भी इसमें आमंत्रित किए गए हैं। सभा की तैयारी गुरुवार से ही प्रारंभ कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here