भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में शामिल होंगे सम्राट चौधरी व चिराग पासवान

0
450

-आई टी आई मैदान में आयोजित है कार्यक्रम, दोपहर में होगा सभा
बक्सर खबर। एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी के मीडिया प्रभारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार वे सुबह नौ बजे गोलंबर से जुलूस के साथ उनका कार्यक्रम प्रारंभ होगा। जिसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे। नामांकन रैली का मुख्य कार्यक्रम आई टी आई मैदान में आयोजित है। जहां प्रदेश के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

सूचना के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, लोजपा राम विलास के अध्यक्ष चिराग पासवान, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा आदि प्रमुख नेता शामिल होंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रमुख नेताओं का आगमन हेलीकॉप्टर से होना तय हुआ है। जो हवाई अड्डा से उतरकर आईटीआई मैदान आएंगे। जबकि अन्य युवा नेता रोड शो में शामिल होंगे। सूचना के अनुसार सभा नामांकन के उपरांत सबाब पर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here