मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता: जिला विधिक सेवा प्राधिकार का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

0
44

मानसिक रोगों और कानूनी अधिकारों पर केंद्रित रहा कार्यक्रम                                                              बक्सर खबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में मानसिक रोग और उनके लक्षणों पर आधारित दो दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और बौद्धिक अक्षमता से जुड़े विषयों पर व्यापक जागरूकता फैलाना था। प्रशिक्षण का विशेष जोर इस बात पर रहा कि मानसिक रूप से अस्वस्थ और अशक्त व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं प्रदान करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसका मूल उद्देश्य यह संदेश देना था कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे व्यक्ति समाज के अन्य सदस्यों की तरह ही सम्मान और अधिकारों के हकदार हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में मनोचिकित्सा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन चर्चा की गई। सदर अस्पताल से आईं साइकोलॉजिस्ट डॉ कुमारी अनुराधा और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमलेश कुमार ने मानसिक रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने मानसिक बीमारियों के प्रकार, उनके लक्षण और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर प्रकाश डाला, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों को इस संवेदनशील विषय की गहरी समझ प्राप्त हुई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता संजय कुमार चौबे, जितेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र कुमार, विष्णु दत्त द्विवेदी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, तेज प्रताप सिंह और स्वयंसेवक राधेश्याम उपाध्याय, विरेन्द्र कश्यप, सुरेंद्र कुमार पांडे, जनार्दन सेठ, प्रेम प्रकाश पाठक, अनीशा भारती, रूकिया, कंचन कुमारी, मंजू कुमारी, दीपेश श्रीवास्तव, संजीव कुमार, मनोज रवानी, सुनील कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here