सरेंजा में ठायं-ठायं, मुखिया पर हमला

0
5196

-विरोध में सड़क जाम, दोनों पक्षों के लोग घायल
बक्सर खबर। सरेंजा में एक बार फिर हिंसक झड़प हुई है। विवाद की वजह नाली का निर्माण बताया जा रहा है। लेकिन, इसकी जड़ में पुरानी अदावत है। घायल मुखिया रमेश राय उर्फ पिंटू राय का कहना है मेरी हत्या की योजना है। मैं भाग कर अपने घर तक गया। लेकिन, पिछले लगे लोगों ने अंदर आकर गोली चलाई। वहां खडे वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। घटना आज दोपहर की है। मारपीट में दोनों तरफ के लोग घायल हैं।

-टूटा वाहन

इसके विरोध में मुखिया समेत, पैक्स अध्यक्ष व अन्य ग्रामीणों ने बक्सर-राजपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया है।  वे पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सरेंजा मुख्य पथ के किनारे नाली का निर्माण हो रहा है। इसी को कारण बता कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। इस घटना के मुख्य आरोपी गुड्डू राय को बनाया गया है। खबर लिखे जाने तक फिलहाल सरेंजा में सड़क जाम है। लोगों में थानाध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश है।

, मारपीट में गिरी गाडिय़ां

पहले भी होता रहा है विवाद
बक्सर खबर। सरेंजा में दो पक्षों के बीच पुराना विवाद है। कुछ माह पहले भी यहां गोलीबारी की घटना हुई थी। लेकिन, पुलिस के ढुलमुल रवैया और एक दूसरे से अदावत रखने वालों ने इस गांव की शांति एक बार फिर भंग कर दी है। जिससे आम लोग खौफजदा हैं। क्योंकि यहां पहले भी शांति भंग होती रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here