अश्विनी चौबे : -कुर्सी बची लेकिन, मंत्रालय बदला

1
1166

– उपभोक्ता मंत्रालय, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण व वन 
बक्सर खबर। स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे की कुर्सी बच गई है। लेकिन, अब उनका पुराना मंत्रालय उनके छीन गया है। उन्हें एक साथ तीन जगह का प्रभार मिला है। जिसमें उपभोक्ता मंत्रालय, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण व वन और जलवायु परिवर्तन शामिल है। मंत्रीमंडल विस्तार के बाद जो सूची जारी हुई है।

उसमें जदयू से आरसीपी सिंह व लोजपा के बागी नेता पशुपति पारस को केन्द्रीय कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं दूसरी तरफ उर्जा मंत्री रहे आरा के सांसद आर के सिंह को भी प्रमोशन मिला है। अब उन्हें स्वतंत्र प्रभार की जगह सीधे कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। सूत्रों की माने तो बिहार में हुआ यह फेरबदल कई कारणों से चर्चा में रहा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दोनों मंत्रियों के हटने की चर्चा थी। लेकिन, यह अटकलें पूरी तरह सच साबित नहीं हुई।

अश्विनी चौबे बच गए वहीं दूसरी तरफ सेफ माने जाने वाले रवि शंकर प्रसाद नप गए। जबकि वे तीन-तीन मंत्रालय देख रहे थे। नेशनल मीडिया में उनके हटने की खबर चलने लगी। देखा-देखी स्थानीय स्तर पर भी खबरें आने लगीं। वहीं दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि लोजपा के बागी नेता पशुपति पारस जदयू कोटे से मंत्री बनाए गए हैं। इसकी वजह से चार सीटें मांग रही जदयू को दो पर संतोष करना पड़ा। सबसे ज्यादा निराशा सुशील मोदी को लेकर चर्चा करने वालों को हुई। क्योंकि उनका नाम ही सूची में शामिल नहीं हुआ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here