‌‌‌नए डीएसपी के आते ही डुमरांव में धांय-धांय

0
1703

-जमीन घेरा बंदी में गोलीबारी, गंभीर हालत में एक रेफर
बक्सर खबर। डुमरांव में शनिवार की दोपहर हंगामा खड़ा हो गया। कुछ लोग जमीन की घेराबंदी करा रहे थे। तभी दूसरा पक्ष आ धमका। बात बढ़ी और गोली चल गई। एक व्यक्ति के पेट में गोली जा लगी। उसे तत्काल उपचार के लिए रेफर कराया गया है। उनका नाम अरविंद कुंवर बताया गया है। सूत्रों के अनुसार जमीन उन्हें के भाई संजय कुंवर के नाम है। वहीं दूसरा पक्ष कोरानसराय का रहने वाला था। गोली से पहले पत्थर बाजी हुई। जिसमें टूना सिंह ग्राम खंडरीचा और दो लोगों को चोट आई। लेकिन, वे सभी वहां से खिसक चुके थे।

इसी बीच घटना की सूचना मिलने पर वहां डुमरांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज पहुंचे। उनके साथ डुमरांव थाने की पुलिस भी थी। लेकिन, मौके पर कोई ऐसा नहीं मिला। जिसके पास असलहा हो। एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक बाइक भी जब्त हुई है। पुलिस ने पूछने पर बताया डुमरांव नगर के खिरिया ब्रह्म स्थान के पास 15 कट्ठे जमीन है। जिसकी घेराबंदी डुंमरी निवासी संजय कुंवर करवा रहे थे। उनका दावा है भूमि उनकी है। हालांकि यह जमीन किसकी यहां कोई पेच है। तभी तो विवाद यहां तक पहुंच गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here