‌‌‌कमजोर लोगों की मदद कर आर्ट ऑफ लिविंग ने दिया संदेश

0
341

यही है जीवन जिने की कला, सौ परिवारों को मिला राशन
बक्सर खबर। उसका जीवन ही सार्थक है। जो स्वयं के दायरे को तोड़कर किसी और की मदद करता हो। यही मानवता है, धर्म है और आपसी भाईचारा भी। इसका संदेश आज शुक्रवार को आर्ट आफ लिविंग संस्था ने दिया। नगर के बाजार समिति रोड में हैप्पीनेस सेंटर के सामने स्थित होमगार्ड परिसर में 100 गरीब परिवार के लोगों को राशन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले बिहार के एपेक्स मेंबर दीपक पांडेय ने बताया कि प्रत्येक परिवार को

पांच किला चावल, पांच किलो ऑटा, एक किलो अरहर दाल, आधा लीटर तेल, नमक, मसाला, आलू व हाथ धोने के लिए एक-एक साबुन दिया गया। इसके लिए सेंटर के आस-पास रहने वाले वैसे परिवारों की पहचान की गई। जिनके यहां लोग मजदूर हैं। उनके पास राशन का पूरा इंतजाम नहीं है। पांडेय ने बताया संस्था ने अपना हेल्प लाइन नंबर भी दिया है। जिस पर संपर्क कर लोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वार्ड संख्या नौ के पार्षद शशी गुप्ता भी यहां पहुंचे। उन्होंने संस्था के लोगों को धन्यवाद दिया और वितरण के दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने में मदद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here