‌ गजब : दबोचा गया दो वर्ष पहले आत्महत्या करने वाला

0
1582

-थाना फूंकने और भतीजे के अपहरण का है आरोप
बक्सर खबर। दो वर्ष पहले जिस व्यक्ति ने पुलिस से तंग आकर आत्महत्या की थी। अब वह जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया है। यह चौकानें वाला खुलासा मंगलवार औद्योगिक थाने की पुलिस ने किया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उसे सिकरौल-दिनारा मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि सूत्रों का दावा है गिरफ्तार सर्वरंजन सिंह यूपी के बलियां में छीपकर रह रहा था।

29 जनवरी 2020 की सुबह यह खबर आई थी कि गोलंबर के पास रहने वाले व्यक्ति ने गंगा पुल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। मौत के कारण का खुलासा उसके द्वारा छोड़े गए हैंडनोट से हुआ था। उसने अपने घर में पत्र छोड़ा था। मैं गंगा पुल जा रहा हूं और वहां से आत्महत्या करुंगा। घटना के दिन हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था। परिजनों ने सडक जाम पर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। लेकिन, दो वर्ष बाद उसकी गिरफ्तारी ने सबको चौंका दिया है।

पुलिस के अनुसार सर्व रंजन के खिलाफ औद्योगिक थाना को जलाने एवं अहिरौली के राजु यादव की बोलेरो गायब करने की प्राथमिकी पूर्व से दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहे थे। हालांकि उन्होंने पुलिस के समक्ष मौत का नाटक किया। लेकिन, इसी बीच उनके भतीजे वीर प्रताप का अपहरण हो गया। तब उनके परिवार वालों ने प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें कहा गया, वे जिंदा हैं और प्रशासन को धोखा दे रहे हैं। सर्वरंजन मूल रुप से रोहतास जिला के दिनारा थाना अंतर्गत मेदनिपुर गांव के निवासी हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है।
यहां क्लिक करें – आत्महत्या से जुड़ी खबर 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here