‌‌‌ गजब : सर्टिफिकेट एक नौकरी दो, महिला दरोगा के साथ हो गया झोल

0
1290

-नगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी, पुलिस ने शुरू की जांच
बक्सर खबर। सर्टिफिकेट एक व नौकरी दो। वह वाक्य पढ़कर आप समझ गए होंगे। यह झोलमाल वाला मामला है। इसकी शिकायत एक महिला दरोगा ने नगर  थाने में बीते दिन दर्ज कराई है। सूचना के अनुसार शिकायतकर्ता प्रियंका कुमारी बिहार पुलिस की दरोगा हैं। उनकी शिकायत है कि मैंने शिक्षक चयन परीक्षा दी थी। उसमें मेरा चयन हो गया था। मैंने नौ अगस्त 2021 को अपनी काउंसलिंग कराई थी। इसके कुछ समय बाद ही दरोगा भर्ती परीक्षा में मेरा चयन हो गया।

मैंने सिवान जिले में अपना योगदान भी कर लिया है। इसके उपरांत मुझे अपने शैक्षणिक दस्तावेज की जरूरत पड़ी। लेकिन, जब उन्हें लेने के लिए संबंधित कार्यालय पहुंची तो वहां से कहा गया। उस प्रमाणपत्र के आधार पर एक महिला शिक्षक मध्य विद्यालय नेनुआ में नौकरी कर रही हैं। यह बात सून प्रियंका चौंक गई। वह ब्रह्मपुर थाना के कांट गांव की रहने वाली हैं। उनका कहना है, मेरे दस्तावेज हासिल कर वापस किए जाएं। नगर थाने की पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है।  लेकिन, यह केस चौकाने वाला है। क्योंकि विभागीय खेल के बगैर किसी के नाम पर दूसरा व्यक्ति नौकरी यूं ही नहीं पा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here