ये दिल है हिन्दुस्तानी : प्रेम प्रकाश

0
282

बक्सर खबर : आज हमारे साथ हैं मजे हुए पत्रकार साथी प्रेम प्रकाश हैं। जैसा नाम वैसा अंदाज। इनका परिचय यह है कि आप हिन्दुस्तानी हैं। जब कोई पूछता है तो वह यही बताते हैं। वैसे रहने वाले बक्सर जिले के हैं। लेकिन मिजाज है ठंडे पानी की तरह। जनाब लिखते भी हैं पानी की तरह। एक बार जो उसे पढ़े तो बस नीचे तक लुढ़कता चला जाए अंत तक। कलम के इस धनी पत्रकार का सफर भी बड़ा रुमानी रहा है। सबने जिंदगी से प्यार किया। इन्होंने बस कलम और कागज से। नतीजा कई अखराब से जुड़े और संपादन का कार्य किया। प्रस्तुत है इनके पत्रकारिता जीवन का अनुभव।

दैनिक जागरण से शुरू किया था सफर
बक्सर : प्रेम प्रकाश काशी हिन्दू विश्व विद्यालय के छात्र रहे और वहीं से पत्रकारिता की डिग्री भी हासिल की। वाराणसी छूटा तो पहुंच गए दैनिक जागरण के रांची कार्यालय। वहां 2003 में बतौर सब एडीटर काम शुरु किया। खबरें लिखने और उन्हें सुधारने में दो वर्ष गुजर गए। वहीं रहते हुए प्रभात खबर से बुलावा आया। स्वभाव से सहज प्रेम प्रकाश 2005 में प्रभात खबर के हो गए। काम करते एक वर्ष समय गुजर गया। लेकिन कुछ नया करने की भूख समाप्त नहीं हुई। फिर कुछ साथियों के संग माइंड पत्रिका का प्रकाशन शुरु किया।

हेरिटेज विज्ञापन

वहां जी नहीं लगा तो दूर निकल लिए। हरी भूमि के लिए रायपुर (छत्तिसगढ़) पहुंच गए। इस बीच कुछ साथियों ने उन्हें कानपुर बुला लिया। जहां अमर उजाला में सीनियर सब एडीटर का जिम्मा मिला। वर्ष 2007 में कंपनी ने प्रमोशन देते हुए आगरा भेज दिया। जहां सीटी चीफ बनाए गए। लेकिन काशी मन के अंदर कहीं बसा-धंसा रहा। कंपनी से आग्रह किया तो वाराणसी भेज दिया गया। वहां जेनरल डेस्क पर मुख्य पृष्ठ के प्रभारी के रुप में लंबे समय तक जमे रहे। लेकिन अमर उजाला ने एक बार फिर उन्हें हरियाणा के रोहतक भेज दिया। दस वर्ष का लंबा समय इस कंपनी के साथ गुजार चुके प्रेम प्रकाश को अब अपने मिट्टी की याद फिर सता रही है। बक्सर खबर से हुई बातचीत में उन्होंने कहा एनकी होली गांवे मनी।
व्यक्तिगत परिचय
बक्सर : प्रेम प्रकाश मूल रुप से राजपुर प्रखंड के पुरैनी गांव के वासी हैं। राजपुर हाई स्कूल से 1993 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए और वाराणसी चले गए। वहां रहते हुए बीएचयू से स्नातक, पीजी और पत्रकारिता की उपाधि ली। पिता स्व. कालका चौबे के वे तीसरे पुत्र हैं। अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here