‌‌‌लोडर से टकराई नावानगर सीओ की गाड़ी, चालक समेत दो घायल

0
1

-बेहतर उपचार के लिए भेजा सासाराम, सीओ सकुशल
बक्सर खबर। नावानगर अंचल अधिकारी की गाड़ी शनिवार की दोपहर दुर्घटना का शिकार हो गई। वाहन में सीओ रानी कुमारी के अलावा चालक समेत तीन लोग सवार थे। चालक धर्मेन्द्र कुमार व अमीन श्रवण कुमार शर्मा को काफी चोट आई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने चालक की स्थिति गंभीर बताई। उन्हें बेहतर उपचार के लिए सासाराम भेजा गया है।

यह इलाका सासाराम जिले की सीमा से लगा हुआ है। दुर्घटना भी दावथ थाना के परमेश्वरपुर गांव के समीप हुई। इस संबंध में पूछने पर अंचल अधिकारी रानी कुमारी ने बताया हम लोग नावानगर अंचल के लोकपुर गांव गए थे। वहीं से सभी लोग लौट रहे थे। तभी परमेश्वर पुर के समीप सड़क किनारे खड़े लोडर में गाड़ी जा टकराई। और यह दुर्घटना हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here