अवसाद में महिला ने समाप्त की जीवन लीला, पति विदेश में

0
147

-पुलिस ने कहा दर्ज किया गया है यूडी केस, नहीं लगा है आरोप
बक्सर खबर। पारिवारिक कलह के कारण शादी-शुदा महिला ने फंदे से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना नावानगर प्रखंड के ग्राम भटौली की है। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना शनिवार की सुबह बासुदेवा थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने शव को फंदे से उताराया गया। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष अनिल पासवान ने बताया मृतका का नाम खुर्शीदा खातुन था। उसकी शादी भटौली निवासी मनु अंसारी के साथ वर्ष 2024 में हुई थी।

उनकी एक डेढ़ वर्ष की पुत्री भी है। पति विदेश में रहकर कहीं नौकरी करता है। पुलिस ने सूचना देकर उसके मायके वालों को भी बुलाया। लेकिन, उसके भाई ने कहा, हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे। इसने स्वयं ही फंदे से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। थानाध्यक्ष ने बताया परिजनों के अनुसार घटना आज शनिवार सुबह के वक्त ही हुई। महिला ने अपना कमरा अंदर से बंद कर रखा था। जब दरवाजा खुला तो वह साड़ी से बने फंदे से लटकी मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here