‌‌‌मोटू का वजन पांच कुंतल हो गवा है का हो …

0
100

बक्सर खबर ( माउथ मीडिया )। बड़े अंतराल के बाद शहर में निकला हुआ तो बतकुच्चन गुरू से सामना हो गया। मैं कुछ कहता उससे पहले ही बोल पड़े। का गुरू कैसे हो, जाने हो वजन बहुत बढ़ गवा है। कंटा लगा के तौलाया है। उनकी बातें सुन मेरा माथा ठनका, लगा हमीं पर व्यंग कर रहे हैं। मैं मन ही मन झेप रहा था, क्या जवाब दूं, चुप ही रहूं तो भला है। अन्यथा यह तो टोकने पर भड़क जाएंगे। और खुद की ही भद पिट जाएगी। यह सोचते हुए मैने कोई जवाब नहीं दिया। इतने में मेरे पास आ गए। कंधे पर हाथ रखा और हाल-चाल पूछते हुए बोले। तू का सोच रहे हो गुरू, तोहे पता नहीं होगा। ऐही बदे सोचे तोके बता देते हैं। जब तुम भगवान के दर्शन ला गए थे। यहां एगो मोटू आवा रहा।

सरकारी विभाग से जुड़ा रहा उ मनई। सुने है ओकरा तौले बदे पांच कुंतल का मोदक बना रहा। कंटा पर बइठा के तौला गवा। कुछ लोग ओकर भोग भी लगाए रहे। तोहके तो मिला नहीं रहा होगा। लेकिन, हमारा इ समझ में नहीं आवा कि देखे में तोहरा से भारी नहीं लगा हमरा। लेकिन, सब खबरिया वाला लिखा कि, पांच कुंतल मोदक बना रहा, तौले बदे। कुर्सिया मिलते मनई का सब पांच गुना भारी हो जाता है का। लेकिन, तोहरे खबरिया में इस बतिया काहे नहीं छपा। इतना कह के बतकुच्चन गुरू मेरी तरफ मुखातिब हुए, मैं क्या जवाब दूं उनको, प्रकरण तो मेरे संज्ञान में था ही नहीं। सो उनका चेहरा देखने लगा। वे हंसते हुए बोले, तोहरा महटरई आ खट-खटई से फुरसते कहां हौ। जो तू हमरा बताओगे। हम ही तोरा बताते हैं। यहां जौन सोखा चुनाया है, उ बहुते बड़ा झूठा है।

जनता के काम से ओकरा तलबल है नहीं ससुरा दिल्ली पटना में फोकट के मीडिया वालन के बटोर के झूठ बोलता है। और यहां जौन ओका है उ बोका है। समझता है सिपाही की तरह फटकार लगावे से अफसरवा सब सुनेगा। अरे इस सब गोचा खा रहा है। तोहरा कवनो सुने वाला है। उ दुनों के बीच में मोटूआ मजा ले रहा है। काहे कि मोटुआ का पावर दूनों पर भारी पड़ रहा है। एही से आता है और दबेर के चल देता है। लेकिन, आदमी ठीके है, दुनों गल झूठा के मजे में जवाब दे रहा है। यह कहते हुए बतकुच्चन गुरू आगे निकल गए। मैं उनकी बातों का मतलब निकालने में जुटा हुं। आप भी लोग भी इसमें मदद कर सकते हैं। (माउथ मीडिया : बक्सर खबर का व्यंग कॉलम है, जो प्रत्येक शुक्रवार को प्रकाशित हो सकता है। आप अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं। )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here