चनवथ में मंत्री ने किया अशोक द्वार का उद्घाटन

0
21

-गांव में बनेगा अशोक स्तंभ, ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा निर्माण
बक्सर खबर। नावानगर प्रखण्ड के चनवथ गांव में अशोक स्तंभ बनेगा। इसका शिलान्यास मंगलवार को राज्य के योजना एवं विकास मंत्री भगवान कुशवाहा ने किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण सहयोग से बनकर तैयार हुए चनवथ गांव के अशोक द्वार का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैना मुखिया पंकज मेहता तथा संचालन जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सरदार सिंह कुशवाहा ने किया। उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे लोगों को कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मान किया गया।

इस दौरान डुमरांव विधायक राहुल सिंह, जदयू नेत्री अंजुम आरा, बिनोद चौबे, हरेराम गुप्ता, बिमलेश सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे। गांव के शिव मंदिर पर सभा भी हुई। अपने संबोधन में मंत्री ने सरकार के जन सरोकार वाले योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। उन्होंने सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए कहा, हर वर्गों के लोगो के लिए हमारी सरकार काम रही है। यहां किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here