भाजयुमो में खुशी की लहर, जितेंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

0
68

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा, युवाओं की बढ़ेगी भागीदारी: अविनाश पाण्डेय                                                     बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजयुमो बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह की नियुक्ति की घोषणा के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मंडल स्तर से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना पूरे युवा मोर्चा परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिहार भाजयुमो और अधिक मजबूत होगा। बड़ी संख्या में युवा भाजपा की विचारधारा से जुड़ेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देंगे।

अविनाश पाण्डेय ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और समर्पित कार्यशैली युवा मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने जितेंद्र सिंह को बधाई देते हुए उनके सफल और यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर भाजयुमो उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य सूर्यभान सिंह, महामंत्री बिट्टू सिंह, सत्येंद्र पाण्डेय, कक्कू वर्मा, मनीष सिंह, अनूप वर्मा, सोनू कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here