रोटरी क्लब की जोनल मीट में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर

0
79

बिहार-झारखंड के बड़े क्लबों में शामिल हुआ रोटरी बक्सर, 50-50 का अनुपात पूरा कर रचा इतिहास                                   बक्सर खबर। शहर के होटल ईस्टर्न ग्रेस में मंगलवार को रोटरी क्लब द्वारा आयोजित जोनल मीट का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. सीएम सिंह, असिस्टेंट गवर्नर टीएन चौबे, अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान असिस्टेंट गवर्नर टीएन चौबे ने उपस्थित अतिथियों एवं रोटरी सदस्यों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार और सेवा कार्यों को गति देने पर विशेष चर्चा की गई। जोनल मीट में विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें रोटेरियन प्रदीप कुमार जायसवाल, संजय कुमार त्रिपाठी, मीना सिंह, दीपक अग्रवाल, संजीव कुमार गुप्ता, एसएम साहिल, पंकज प्रभाकर, सौरभ तिवारी और सत्येंद्र कुमार सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि रोटरी क्लब बक्सर लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रहा है और बिहार – झारखंड 3250 में 50-50 का अनुपात पूरा कर रोटरी बक्सर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि जिले में दीपक अग्रवाल, प्रदीप केसरी, प्रदीप जायसवाल, डॉ. दिलशाद आलम और डॉ. आरके सिंह जैसे प्रमुख मेजर डोनर हैं, जबकि बेनिफैक्टर के रूप में डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. आरके सिंह और सुनील सहित कई सदस्य हर वर्ष योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि करीब 80 सक्रिय सदस्यों के साथ रोटरी क्लब बक्सर एक बड़े क्लब के रूप में स्थापित हो चुका है और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। असिस्टेंट गवर्नर टीएन चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

फोटो – रोटरी सदस्यों को सम्मानित करते असिस्टेंट गवर्नर टीएन चौबे

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भविष्य को बेहतर बनाना है और इसी दिशा में सभी सदस्यों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने डॉ. सीएम सिंह, डॉ. दिलशाद आलम, एसएम साहिल एवं पूरी टीम को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में मेंटोर पीपी सौरभ तिवारी, जनरल सेक्रेटरी सत्येंद्र कुमार सिंह, इवेंट चेयरमैन सहित कई पूर्व अध्यक्ष उपस्थित रहे। मौके पर रोटेरियन राजेश कुमार केसरी, डॉ. मनीष पांडेय, मनोज कुमार (सेक्रेटरी इलेक्ट), निर्मल कुमार सिंह (प्रेसिडेंट इलेक्ट), परशुराम, हेमंत कुमार सिंह, मंजेश केसरी, सुरेश, नरेश पोद्दार, कृष्णानंद सिंह, रोहतास गोयल, प्रदीप केसरी, पीटीजी डॉ. सीएम सिंह, मीरा सिंह, मीना सिंह, विवेक कुमार, सुनीता देवी, आशुतोष अस्थाना, ज्योति जोशी, प्रदीप जायसवाल, सुमित मानसिंहका, सीए सागर, राज कुमार, बबलू वर्मा सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जायसवाल ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन निर्मल कुमार सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here