‌‌‌ चौकीदार रितेश पांडेय को पुलिस लाइन ने कप्तान ने दी श्रद्धांजलि

0
606

– शुभम आर्य ने कहा दुख की घड़ी में पुलिस परिवार के साथ
बक्सर खबर। राजपुर थाना में तैनात चौकीदार रितेश पांडेय की सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महज तीस वर्ष की आयु में हुए असमय निधन से परिवार के लोग सदमें में हैं। मंगलवार को उनका शव सम्मान के साथ पुलिस लाइन लाया गया। यहां कप्तान शुभम कार्य ने अपने विभाग के साथी को अंतिम विदाई दी। अन्य मातहत अधिकारियों ने भी तिरंगे में लिपटे रितेश को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कप्तान ने उनके पिता वीरेन्द्र पांडेय से बात की और सांत्वना देते हुए कहा। दुख की इस घड़ी में बक्सर पुलिस आपके परिवार के साथ है। वीरेन्द्र पांडेय राजपुर प्रखंड के कुशही गांव के निवासी हैं। रितेश उनके पुत्र थे। सूचना के अनुसार वे किसी कार्य से कोचस की तरफ जा रहे थे। कोचस से आगे सेमरियां छलका के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में उनकी दुखद मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here