– हत्या के आरोप में दो बेटियों समेत मां हिरासत में
बक्सर खबर। बच्चों के आपसी विवाद में घर वाले कूद पड़े। इस दौरान हुई मारपीट एक महिला सुनीता देवी (39) घायल हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन, शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई। घटना कोरानसराय थाना के कनझरुआ गांव की है। ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार इसी गांव के वीर बहादुर साह और विजय साह के बच्चों में विवाद हुआ था। इसमें बड़े लोग भी एक दूसरे से उलझ गए।
शाम के वक्त शौच को महिलाएं गई थी। वहां भी मारपीट हुई। इस दौरान वीरबहादुर साह की पत्नी सुनीता देवी को गहरी चोट आई। जिसके कारण उनकी मौत हुई है। पूछने डीएसपी डुमरांव पोलस्त कुमार ने बताया इस मामले में विजय साह की पत्नी व दो उसकी दो बच्चियों समेत चार को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ चल रही है। इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।





























































































