चार न्यायाधीशों को जिला अधिवक्ता संघ ने दी भावभीनी विदाई

0
542

अंगवस्त्र और भगवान वामन की तस्वीर भेंट कर अधिवक्ताओं ने जताया आभार                                बक्सर खबर। स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गौरव कुमार सिंह, मानवेन्द्र सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रंजना दुबे तथा मुंसिफ नेहा त्रिपाठी के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा ने की। समारोह के दौरान अध्यक्ष बबन ओझा एवं महासचिव विंदेश्वरी प्रसाद पाण्डेय उर्फ पप्पू पांडेय ने सभी न्यायाधीशों को पुष्पमाला, अंगवस्त्र, मिठाई, कलम एवं भगवान वामन की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। अधिवक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अध्यक्ष बबन ओझा ने कहा कि सभी न्यायाधीशों ने अपने कार्यकाल में निष्पक्षता, सरलता और संवेदनशीलता के साथ न्यायिक दायित्वों का निर्वहन किया, जिसे जिले की अधिवक्ता बिरादरी हमेशा याद रखेगी।

वहीं महासचिव पप्पू पांडेय ने कहा कि न्यायालय और अधिवक्ताओं के बीच समन्वय और सौहार्द का जो वातावरण इन न्यायाधीशों ने बनाया, वह अनुकरणीय है। इनके जाने से एक खालीपन जरूर महसूस होगा। विदाई से भावुक हुए न्यायाधीशों ने भी अधिवक्ताओं के स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बक्सर में बिताया गया उनका कार्यकाल हमेशा स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में अधिवक्ता विनोद मिश्रा, कृपाशंकर राय, उमेश सिंह, संजय पाण्डेय, दया सागर पाण्डेय, रामाकांत तिवारी, पवन कुमार राय, सत्येंद्र कुमार, राघव कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार चौबे, शैलेश उपाध्याय, डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here