आईटीआई में 16 मार्च को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला

0
212

टाटा मोटर्स लखनऊ और पंतनगर की टीमें करेंगी चयन, जानें क्या-क्या लाना होगा साथ                                बक्सर खबर। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 16 मार्च को एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने बताया कि इस मेले में टाटा मोटर्स लखनऊ तथा टाटा मोटर्स पंतनगर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा, जहां वे अप्रेंटिसशिप के माध्यम से अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोमवार को सुबह 10 बजे तक आईटीआई बक्सर के परिसर में पहुंचकर नियोजन मेले में भाग लें। अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट आकार का फोटो सहित अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here