इंजीनियरिंग कॉलेज के 10 छात्रों का कोका-कोला में चयन

0
467

बॉटलिंग पार्टनर एसएलएमजी बेवरेजेस ने लिया इंटरव्यू, बक्सर प्लांट के लिए किया नियुक्त                            बक्सर खबर। इटाढ़ी रोड स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन प्रतिष्ठित कंपनी कोका-कोला के बॉटलिंग पार्टनर एसएलएमजी बेवरेजेस के सहयोग से किया गया, जिसमें संस्थान के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी की ओर से जनरल मैनेजर पुष्पक श्रीवास्तव एवं प्लांट एचआर कपिल गुप्ता अपनी टीम के साथ प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हुए। चयन प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न हुई। सर्वप्रथम विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले 27 विद्यार्थियों को अगले चरण ग्रुप डिस्कशन के लिए चुना गया। इसके बाद 16 विद्यार्थियों को टेक्निकल एवं इंटरव्यू राउंड के लिए योग्य पाया गया।

अंतिम चरण में पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किया गया, जिसे कंपनी के जनरल मैनेजर पुष्पक श्रीवास्तव ने लिया। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद कुल 10 विद्यार्थियों का चयन बक्सर प्लांट में नियुक्ति के लिए किया गया, जबकि दो विद्यार्थियों के परिणाम को कंपनी ने फिलहाल होल्ड पर रखा है। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो.डॉ. रामनरेश राय ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्लेसमेंट गतिविधियां विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि विद्यार्थियों को बेहतर तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उद्योग में कार्य करने के लिए आवश्यक कौशल भी प्रदान किए जाएं, ताकि वे अपने करियर में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें। प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में संस्थान के टीपीओ समन्वयक सहायक प्राध्यापक गौरव परमार तथा डीन अकादमिक डॉ. अंजनी कुमार तिवारी का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here