भोजपुरी साहित्य मण्डल ने मनाया हिन्दी दिवस

0
28

-हिन्दी भाषा और उसकी चुनौतियां विषय पर हुआ सेमिनार                                                                  बक्सर खबर। स्थानीय बीबी हाई स्कूल के सभागार में रविवार को भोजपुरी साहित्य मण्डल के तत्वावधान में “हिन्दी भाषा और उसकी चुनौतियां” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुरी साहित्य मण्डल के अध्यक्ष प्रो. अरुण मोहन भारवि ने की, जबकि संचालन मंडल के सचिव डा. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी एवं कवि शिव बहादुर प्रीतम ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन अवकाश प्राप्त शिक्षक एवं संस्था के संरक्षक, समाजसेवी गणेश उपाध्याय ने किया।

सेमिनार में वक्ताओं ने हिन्दी भाषा की महत्ता और उसकी चुनौतियों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बोलते हुए डा. वैरागी ने कहा कि “हिन्दी हमारी राजभाषा ही नहीं, बल्कि मातृभाषा भी है। यह आम बोलचाल की भाषा है और भारतीय अस्मिता की पहचान है।” कार्यक्रम में उपस्थित साहित्य, कला और पत्रकारिता से जुड़े लोगों ने हिन्दी के विकास और प्रसार के लिए ठोस प्रयास करने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ हिन्दी के संवर्धन के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here