छोटक साह के घर से 4 किलो गांजा बरामद, गिरफ्तार 

0
3375

रेंका गांव में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री का पुलिस की छापेमारी में हुआ खुलासा                                        बक्सर खबर। शुक्रवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिकरौलि थाना क्षेत्र के रेंका गांव में अवैध रूप से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम ने देर रात छोटक साह के घर पर छापेमारी की। छानबीन के दौरान घर से लगभग 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से छोटक साह को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने गांजे के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। फिलहाल सिकरौल थाना में कांड संख्या 92/25 दर्ज कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। छापेमारी टीम में रिकेश कुमार सिंह पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष सिकरौल थाना, विजय कुमार सिपाही और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here