– मौके पर हुई मौत, पहचान में जुटी है पुलिस
बक्सर खबर। बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देखने वालों ने बताया इतना विभत्स दृश्य था कि रोंगटे खड़े हो गए। यह दुर्घटना आज शुक्रवार को अपराह्न पांच बजे के लगभग, कृष्णाब्रह्म थाना के छोटका ढाकाइच गांव के समीप हुई। एनएच पर एक जगह डिवाइडर में कट है। जहां से यह दोनों बाइक सवार घूम रहे थे। दूसरी तरफ जा रहे तेज गति के वाहन की जद में आ गए। और वह दोनों को रौंदता चला गया।
सूचना मिलते ही मौके पर कृष्णाब्रह्म के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बक्सर खबर को बताया कि एक व्यक्ति की पहचान हुई है। उनका नाम संतोष नोनिया (45) था। वे मुफस्सिल थाना के नोनियापुर गांव के निवासी थे। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। दूसरे व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव क्षत विक्षत हो गए हैं। यह दोनों बाइक सवार कहां जा रहे थे और किस वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। अभी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। शवों को एनएचआई के एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।