-एनडीए गठबंधन के लिए मांग रहे हैं वोट, डुमरी मुखिया भी आए साथ
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू नेता विनोद राय ने इन दिनों जन संपर्क का अभियान छेड़ रखा है। पिछले तीन-चार दिनों से वे अपने साथियों संग लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। वे जहां भी जाते हैं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपेन्द्र कुशवाहा के नाम के नारे लगाते हैं। पूछने पर बताते हैं हम अपना गठबंधन धर्म निभा रहे हैं।
एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं। बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया पिछले दो दिनों के अंदर मैंने दो दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया है। गरहथा खुर्द, परमानपुर, टुडीगंज, डुमरी आदि गांवों में जाकर संपर्क किया है। हमारा लक्ष्य है, बिहार सरकार के विकास कार्यों और आम जन के लिए किए जा रहे केन्द्र की योजना से अवगत कराना।

लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना। खासकर वैसे लोगों से संपर्क करते हैं जो मतदान के प्रति कम जागरूक हैं। लोकतंत्र की महता और उसमें सबकी भागीदारी हो। इस पर हमारा विशेष ध्यान रहता है। शुक्रवार को हमने दुल्हपुर, बलिहार, मझवारी, धनहा, चौसा आदि में संपर्क किया। डुमरी के मुखिया प्रेम कुंवर ने भी भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है।



































































































