शहर के आईटीआई मैदान के समीप देर रात हुई घटना बक्सर खबर। शहर के आईटीआई मैदान के समीप सोमवार की देर रात युवाओं की टोली में बक-क्षक हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा की गोली चल गई।जो विशाल कुमार के पीठ में जा लगी। घायल युवक शहर के मल्लाह टोली का रहने वाला है। हालांकि वह खतरे से बाहर है। घायल पक्ष का कहना है हम लोगों के साथ आईटीआई मैदान के समीप रहने वाले शशि दुबे के साथ विवाद हुआ था। उसी मामले में आपसी समझौते के लिए हम लोग गए थे। लेकिन उन लोगों ने गोली चला दी। जिसमें मैं घायल हो गया हूं।
नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन चार लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से दो लाइसेंसी हथियार भी जब्त किए गए हैं। हालांकि पूछने पर नगर कोतवाल ने बताया दोनों पक्ष के लोग आपस में बैठकर के रात में पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर इनमें अनबन हो गई। परिणाम स्वरूप यह घटना हुई है। हालांकि इन सब की बातें संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। ऐसा पुलिस का कहना है। फिलहाल जांच चल रही है। जब्त किए गए हथियार के बारे में पूछने पर पता चला वह लाइसेंसी हैं। उनका भी सत्यापन किया जा रहा है।































































































