‌‌‌‌‌‌वीडियो : परशुराम जयंती पर नगर में निकली शोभायात्रा

0
641

बक्सर खबर। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन ही परशुराम जयंती मनाई गई। इस दौरान सुबह नौ बजे रामलीला मंच से शोभा यात्रा शहर में निकाली गई। जिसका आयोजन सनातन सेवा संस्थान ने किया था। हालांकि आज ही की तिथि में ईद भी मनाई जा रही है। इस वजह से प्रशासन ने इसमें डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी थी।

साथ ही शोभा यात्रा का रुट भी सीमित कर दिया गया था। किला मैदान से निकली शोभायात्रा, पीपी रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक, मेन रोड होते किला मैदान में आकर समाप्त हो गया। जुलूस में सबसे आगे रथ चल रहा था। जिस पर प्रतिमा रखी थी। उसके पीछे कुछ लोग पैदल, कुछ बाइक व अन्य चारपहिया वाहनों से सफर कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here