बक्सर खबर। महावीरी पूजा बक्सर में प्रत्येक वर्ष होली के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार को मनाई जाती है। यह परंपरा वर्षों पुराना है। जिसका प्रचलन अभी भी देखने को मिलता है। वक्त बदलने के साथ इसमें वर्तमान दौर के आधुनिक संसाधनों का भी प्रयोग होता है। लेकिन, इस दौरान शहर में जो उत्साह दिखता है। उसके क्या कहने। आप भी इस वीडियो में 14 मार्च को बक्सर में निकले महावीरी जुलूस का नजारा देख सकते हैं।

































































































