– मुफस्सिल थाने पहुंची थी पार्वती, नाराजगी आई सामने
बक्सर खबर। पति चार दिनों से लापता था। इसकी शिकायत लेकर गुरुवार को पत्नी मुफस्सिल थाने पहुंच गई। पुलिस को उसने बताया सुबाष राम (28) के साथ वह नगर थाना के बुधनपुरवा मोहल्ले में रहती है। पति पेंटर का काम करते हैं। चार फरवरी को घर से गए तो फिर वापस नहीं लौटे। हालांकि फोन पर अगले दिन पांच फरवरी को उनसे बात हुई थी। लेकिन, उसके बाद से कुछ पता नहीं चल रहा है। उनकी बाइक सोधिंला गांव में मिली।
जो मुफस्सिल थाने की सीमा में आता हैं। पार्वती ने उनके दो दोस्तों का नाम भी पुलिस को बताया। जो उस दिन काम करने साथ गए थे। पुलिस ने जब इसकी शिकायत सुनी तो संबंधित युवकों से बात की। पुलिसिया कार्रवाई होते देख किसी ने इसकी सूचना उसके पति सुबाष राम को दे दी। वह भी भागा-भागा थाने पहुंच गया। वहां पुलिस को बताया आपसी अनबन के कारण वह स्वयं ही कहीं चला गया था। पुलिस वालों ने सुना तो माथा ठोक लिया। हालांकि डांट-फटकार के बाद सबको घर जाने दिया गया।





























































































