-दोपहर में बरतें सावधानी, खुले में काम व यात्रा से बचें
बक्सर खबर। लू लगने से जिले में पहली मौत की सूचना है। मृतक गोपाल तिवारी लगभग 50 वर्ष के थे। शुक्रवार की दोपहर शांति नगर पुल के समीप उन्होंने दम तोड़ दिया। आस-पास मौजूद लोगों ने बताया वे वहां आराम करने के लिए रुके थे। उनके पास साइकिल व सामान ढोने वाली तगाड़ी थी। जिसे पास में रख वे लेट गए और फिर उनकी सांसे टूट गई। दोपहर के ढ़ाई बज रहे थे। जब लोगों ने यह देखा तो नगर थाने की सूचना दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, वहां उपचार के दौरान पता चला कि उनकी मृत्यु हो गई है।
हालांकि घंटे दो घंटे उनकी पहचान नहीं हो रही थी। लेकिन, बाद में पता चला वे सिविल लाइन मोहल्ले के रहने वाले हैं। अस्पताल पहुंचे उनके पुत्र दीपक ने बताया कि पुलिस लाइन के पास इनकी जमीन ली गई हैं। वहीं बालू रखने के लिए घर से सुबह की गए थे। लेकिन, दोपहर में पता चला उनके साथ अनहोनी हो गई हैं। थाने पहुंचने पर पता चला वे अस्पताल में हैं और उनकी मौत हो गई है। पूछने पर अस्पताल के चिकित्सक ने कहा इनकी मौत लू लगने से हुई प्रतीत हो रही है। लेकिन, पोस्टमार्टम के बाद यह स्पष्ट होगा। लेकिन, हालात बता रहे हैं।



































































































