बक्सर खबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का जन्मदिन मनाया। शहर के चौबारा रेस्टोरेंट में एकत्र हुए मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ताओं और केक काटकर उन्हें बधाई दी। साथ ही संगठन के विस्तार पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे ने बताया कि वे लोकसभा में सबसे युवा सांसद हैं।
29 वर्ष की आयु में मोर्चा का दायित्व संभालने वाले हमारे नेता युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि देश हित में संगठन को मजबू करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश पांडे, महामंत्री विपुल राय, उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, सौरभ चौबे, आदित्य ठाकुर, अक्षय ओझा, प्रवक्ता रोहित तिवारी, रूपक दुबे, सुमित ओझा आदि उपस्थित रहे।



































































































